छत्तीसगढ़

सेल्फ स्टडी, अनुशासन और मेहनत से हासिल की सफलता पहले प्रयास में NEET-2026 क्रैक कर बने डॉक्टर बनने की राह पर

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़  “सफलता कभी यह नहीं पूछती कि आपके पास कितना बड़ा साधन था, वह सिर्फ यह देखती है कि आपने अपने लक्ष्य के लिए कितनी ईमानदारी से मेहनत की इस बात को चरितार्थ करते हुए  गरियाबंद  जिले के मैनपुर विकासखंड के छोटे से गांव सरगीगुड़ा के होनहार छात्र विशाल कश्यप ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विशाल ने NEET-2026 परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में क्वालीफाई कर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दंतेवाड़ा में एमबीबीएस में प्रवेश हासिल किया है। उनकी सफलता से परिवार के साथ कश्यप समाज और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विशाल कश्यप, पिता अभय कश्यप एवं माता एनीता कश्यप, ने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान पर निर्भर हुए सेल्फ स्टडी, नियमित अध्ययन और अनुशासन को अपनी सफलता का आधार बनाया। कक्षा 12वीं की पढ़ाई उन्होंने रायपुर स्थित ज्ञान गंगा एजुकेशनल एकेडमी से की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर उरमाल से हुई।

पिता अभय कश्यप व्याख्याता और माता एनीता कश्यप शिक्षिका हैं। दोनों ने बताया कि विशाल बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहे हैं। उन्होंने जवाहर उत्कर्ष योजना और नवोदय विद्यालय जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया।

विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने पिता, मामा कृष्ण कुमार सोम और बड़े भाई प्रशांत कश्यप के मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार जताया।

ग्रामीण परिवेश से निकलकर पहले प्रयास में NEET सफलता हासिल कर मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने वाले विशाल की उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरक मिसाल बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!