Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 18 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल, शिक्षा की राह हुई आसान

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ — बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के तहत शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोंडा में 18 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार साहू ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब बरोंडा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को पैदल विद्यालय नहीं आना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और छात्राएं उस समय का बेहतर उपयोग अपनी पढ़ाई में कर सकेंगी।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक ने छात्राओं का तिलक-वंदन कर उन्हें साइकिल की चाबी सौंपी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष भारत लाल सिन्हा ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि अब दूरी छात्राओं की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए साइकिल चलाने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि ग्राम सरपंच धनसाय निषाद ने भी राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण बेटियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती एकता वर्मा एवं विजयमणि वर्मा ने किया, जबकि ए.के. साहू ने आभार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर व्याख्याता अभिषेक गोलछा, सुरेश देवांगन, उत्तम कुर्रे, शोभना शिंदे, रेखा शर्मा, जीवन लाल दीवान, अमित कुंभकर, नरेंद्र साहू सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने शासन की इस पहल को दूरदराज़ की बेटियों के लिए शिक्षा का वरदान बताते हुए इसकी सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!