छत्तीसगढ़

बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति ने आयोजित की महाआरती, मूर्तिकार टीकम चक्रधारी का किया सम्मान

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम– वार्ड क्रमांक 12 स्थित मां परमेश्वरी मंदिर के समीप बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश जी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

महाआरती के दौरान पंडित योगीराज शर्मा एवं आलोक शर्मा की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री गणेश जी की आरती संपन्न कराई गई। वैदिक मंत्रों और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

महाआरती के पश्चात बाल गोपाल गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश प्रतिमा का निर्माण करने वाले मूर्तिकार श्री टीकम चक्रधारी का सम्मान किया गया। समिति के अध्यक्ष छत्रेश तिवारी के मार्गदर्शन में समिति के सदस्यों ने मूर्तिकार टीकम चक्रधारी को स्मृति चिन्ह, श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अनिल देवांगन, धर्मेंद्र देवांगन, बादल देवांगन, तामेश्वर साहू, देवराज साहू, पुनीत देवांगन, चंद्रेश तिवारी, रणबीर शर्मा, कोमल सोनकर, छवि साहू, तोषन साहू, समीर यादव, नयन कहार, हर्षित कंसारी, श्लोक शर्मा एवं अपूर्व गुप्ता सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम भी है। आयोजन के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

महाआरती एवं सम्मान समारोह के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समिति द्वारा आगामी दिनों में भी गणेश उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!