छत्तीसगढ़

पीएमश्री हरिहर शाला की कमान अब महेश राम नेताम के हाथ

वित्तीय प्रभार सहित बने प्रभारी प्राचार्य, मिडिल स्कूल के शिक्षकों व राजिम प्रेस क्लब ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़नवापारा राजिम — नगर की प्रतिष्ठित पीएमश्री शासकीय हरिहर शाला में प्रशासनिक जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार महेश राम नेताम को वित्तीय प्रभार सहित प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। श्री नेताम के प्रभारी प्राचार्य बनने पर विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं राजिम प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य महेश राम नेताम ने कहा कि पीएमश्री के रूप में चयनित तथा नगर की पुरानी और प्रतिष्ठित शाला के गौरव के अनुरूप विद्यालय का संचालन सभी के सहयोग और समन्वय से किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

श्री नेताम को बधाई देने वालों में हरिहर मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक आलोक सिंह ठाकुर, संकुल समन्वयक विनोद साहनी, शिक्षक अश्वनी साहू, बल्लू देवांगन, भरत लाल साहू एवं होरीलाल चांदने सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक शामिल रहे।

वहीं राजिम प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी प्रभारी प्राचार्य महेश राम नेताम से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रेस क्लब के सदस्यों ने कहा कि पीएमश्री हरिहर शाला नगर की महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था है और विद्यालय के विकास एवं सकारात्मक गतिविधियों को समाज तक पहुंचाने में पत्रकारिता जगत की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस दौरान राजिम प्रेस क्लब अध्यक्ष नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष सोमा शर्मा, सचिव श्रीकांत साहू, कोषाध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल एवं सदस्य नागेंद्र निषाद उपस्थित रहे। सभी ने श्री नेताम के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!