छत्तीसगढ़

सागर कुमार शर्मा बने जीवनधारा नमामि गंगे संस्था के राष्ट्रीय सचिव

कार्यक्रम क्रियान्वयन का अतिरिक्त प्रभार भी मिला, जल एवं पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई गति

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा-राजिम–गरियाबंद जिले की धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी राजिम निवासी सागर कुमार शर्मा को राष्ट्रीय स्तर की संस्था जीवनधारा नमामि गंगे में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। संस्था के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानिदेशक डॉ. हरि ओम शर्मा ने उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता एवं कार्यों को देखते हुए मनोनयन पत्र जारी किया है। इसके साथ ही उन्हें कार्यक्रम क्रियान्वयन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इस नियुक्ति से राजिम सहित गरियाबंद जिले एवं छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महासचिव उमेश रस्तोगी, डॉ. राम रतन श्रीवास सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।

सागर कुमार शर्मा ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन, स्थानीय निकायों और जनभागीदारी के सहयोग से छत्तीसगढ़ में नदियों के संरक्षण, पुनर्जीवन, जल संचयन, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!