छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान, रूपेश साहू बोले—जनता की आवाज से क्यों घबरा रहे भाजपा 

बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क

 

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम —-स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर द्वारा चलाए जा रहे घर-घर जनसंपर्क अभियान को मिल रहे जनसमर्थन के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता से सत्ता पक्ष की बेचैनी सामने आ रही है।

रूपेश साहू ने कहा कि विधायक को जनता की समस्याओं की चिंता करने के बजाय कांग्रेस के घर-घर पहुंचने की चिंता अधिक दिखाई दे रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि स्मार्ट मीटर से जनता संतुष्ट है और बिजली बिलों को लेकर कोई परेशानी नहीं है, तो कांग्रेस के अभियान को लेकर इतनी आपत्ति क्यों जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनता के सवालों का जवाब कार्यकर्ताओं को नसीहत देकर नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर दिया जाना चाहिए। विधायक को अपने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के अभियान पर नजर रखने के बजाय बढ़े हुए बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने की नसीहत देनी चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुन रहे हैं और स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिल से जुड़ी शिकायतों को दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

रूपेश साहू ने कहा, “विधायक जी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नसीहत देने से पहले अपनी सरकार और संबंधित विभाग से पूछिए कि जनता बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर सवाल क्यों उठा रही है। लोकतंत्र में सवालों से घबराने के बजाय उनका जवाब देना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का अभियान आगे भी जारी रहेगा और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!