भक्ति और आस्था के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, परसदा में दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़–नवापारा राजिम। समीपस्थ ग्राम परसदा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रज्ञा मंडल एवं ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए माता गायत्री के जयकारों के साथ पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।
रात्रि में गायत्री परिवार के परिव्रजक द्वारा गीत, संगीत एवं प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और धर्ममय वातावरण का आनंद लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से गायत्री परिवार के यशवंत वर्मा, रमेश वर्मा (सरपंच), हरिशंकर सिन्हा, ओमप्रकाश सिन्हा, रानी साहू, हीरा राम हिरवानी, दयाराम साहू, धनऊ ध्रुव, द्वारिका साहू, दुष्यंत वर्मा, ठाकुर राम साहू, पूरन लाल साहू, खुमन साहू, सूखेन साहू, भोला राम वर्मा, प्रवीण वर्मा, नरेंद्र साहू, उमाशंकर साहू, चंद्रकांत यादव, रवि साहू, हेमचंद साहू, उमेश्वरी साहू, डिगेश्वरी वर्मा, शांति वर्मा, धनेश्वरी ध्रुव, कल्पना वर्मा, मौसमी माला साहू, नीरा साहू, राधिका वर्मा, गायत्री वर्मा, ज्योति



