Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

रामनवमी पर 7 दिव्यांग जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, समाजसेवी तुकाराम कंसारी सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम। धर्मनगरी राजिम में रामनवमी के पावन अवसर पर संकल्प सेवा संस्थान द्वारा एक विशेष सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 7 दिव्यांग जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने समाज में नई उम्मीद, सहयोग और मानवता का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता तुकाराम कंसारी को उनके उत्कृष्ट सहयोग और सामाजिक योगदान के लिए संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हैंडिकैप वेलफेयर सोसाइटी के जागेश्वर साहू, संकल्प सेवा संस्थान की संचालिका सुनीता साहू, सारिका साहू, कल्पना गोस्वामी, नगर सेलून संघ के अध्यक्ष संतू राम सेन, प्रमोद सेन, युवराज सेन एवं राजू सेन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल दिव्यांग जोड़ों के जीवन में खुशियों का संचार करने वाला रहा, बल्कि समाज में एकजुटता, सहानुभूति और सेवा भाव का प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!