Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने कौन्दकेरा विज्ञान क्लब की पहल बनी मिसाल, केंद्रीय अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—-जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के विज्ञान क्लब द्वारा किए जा रहे नवाचारों और जनजागरूकता अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अपर सचिव एवं जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय मिशन निदेशक कमल किशोर सोन ने गरियाबंद जिले के ग्राम बेलटुकरी में आयोजित विशेष ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के प्रयासों की खुलकर सराहना की।

विद्यालय में संचालित विज्ञान क्लब के माध्यम से व्याख्याता मीनाक्षी शर्मा एवं सतीश मालवीय द्वारा जल संरक्षण को लेकर लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों के सहयोग से गांव-गांव जाकर जल बचाने, वर्षा जल संचयन और भूजल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। इन प्रयासों को केंद्रीय स्तर पर मिली सराहना से पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मिशन निदेशक कमल किशोर सोन ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना अत्यंत प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कौन्दकेरा विज्ञान क्लब के कार्यों को अन्य क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय बताते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उईके, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, एसडीएम राजिम विशाल महाराणा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिरिक्त मिशन संचालक ओंकेश चंद्रवंशी, अधीक्षण अभियंता समीर गौड़, जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।

विद्यालय के प्राचार्य एम.आर. रात्रे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन अभियान को मिला यह राष्ट्रीय प्रोत्साहन पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और जिला प्रशासन से मिले सहयोग से जल संरक्षण के प्रति उनका संकल्प और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!