पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—रायपुर: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही यह योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
परदेसी राम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की राशि तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे किसानों को खेती-किसानी के खर्चों में आर्थिक सहायता मिलती है और उन्हें काफी राहत प्राप्त होती है।
उन्होंने बताया कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि भेजी गई है, जिसके तहत प्रत्येक पात्र किसान को 2000 रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। इससे विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए संबल बनकर उभरी है।
परदेसी राम साहू ने प्रदेश के सभी किसानों की ओर से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




