Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

भाजपा किसान मोर्चा नवापारा मंडल ने ग्राम उमरपोटी में सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा-राजिम— प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण भाजपा किसान मोर्चा नवापारा मंडल द्वारा ग्राम पंचायत उमरपोटी में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों की उपलब्धियों, नवाचार, संस्कृति, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को समर्पित एक प्रेरणादायी संवाद है, जो समाज को नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अब केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। यह प्रधानमंत्री और देशवासियों के बीच विश्वास, विचारों के आदान-प्रदान तथा सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्री परदेशी राम साहू, नवापारा मंडल अध्यक्ष श्री द्विजराम साहू, सुरेश साहू, श्री गुहा राम साहू, पीकेश्वर सिन्हा, राधेश्याम साहू, कुमार साहू, समारु साहू, दरवन साहू, बिशाल सिन्हा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!