Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

राजस्व पखवाड़ा 2026: किसानों के अधिकारों के समाधान का सुनहरा अवसर – परदेशी राम साहू

त्वरित निराकरण: नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे मामलों का मौके पर निपटारा

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ —भाजपा किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष परदेशी राम साहू ने कहा कि राजस्व पखवाड़ा 2026 छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए उनके अधिकारों, भूमि संबंधी विवादों और रिकॉर्ड सुधार के समाधान का एक सुनहरा अवसर है। यह पहल सरकार द्वारा सुशासन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए चलाई जा रही है।
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर आयोजित शिविरों में सक्रिय भागीदारी करें और अपने लंबित राजस्व प्रकरणों—जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन—का मौके पर ही निराकरण कराएं। साथ ही भूमि रिकॉर्ड को शुद्ध कराकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।
परदेशी राम साहू ने बताया कि यह अभियान किसानों को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।
राजस्व पखवाड़ा 2026 के मुख्य उद्देश्य और लाभ:
भूमि रिकॉर्ड में सुधार: खसरा, खतौनी और नक्शे में त्रुटियों का सुधार
त्वरित निराकरण: नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे मामलों का मौके पर निपटारा
अधिकारों का संरक्षण: डिजिटल सिस्टम और रियल टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से भूमि पर निर्विवाद अधिकार
कृषक उन्नति योजना से जुड़ाव: धान की अंतर राशि भुगतान सहित योजनाओं का लाभ पाने के लिए रिकॉर्ड अपडेट
समस्याओं का समाधान: भूमि अधिग्रहण, मुआवजा एवं अन्य राजस्व विवादों का निपटारा
डिजिटलीकरण: डिजिटल पंजीकरण और भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण, जिससे ऋण व बीमा में सुविधा
उन्होंने कहा कि यह पखवाड़ा विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए लाभकारी है, ताकि वे पीएम किसान और कृषक उन्नति योजना जैसी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त कर सकें।
अंत में उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल का इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!