Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

नगर के डॉ. अनमोल शर्मा को दिल्ली में अखिल भारतीय संस्कृत युवरत्न पुरस्कार

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम — नगर के प्रतिभाशाली संस्कृत विद्वान एवं नई दिल्ली स्थित लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत साहित्य विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनमोल शर्मा को अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन द्वारा प्रतिष्ठित अखिल भारतीय संस्कृत युवरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित वेदव्यास गुरुकुल परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।

अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन की स्थापना लगभग 120 वर्ष पूर्व महामना पंडित मदनमोहन मालवीय ने संस्कृत भाषा के प्राचीन गौरव एवं वैभव को पुनर्स्थापित करने तथा इसे विश्व मंच पर सर्वोच्च स्थान दिलाने के उद्देश्य से की थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित समारोह में श्रीराम मंदिर अयोध्या धाम के ट्रस्टी परम पूज्य स्वामी श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ महाराज के करकमलों से डॉ. शर्मा को पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, वस्त्र, 51 हजार रुपये की सम्मान राशि, उपहार एवं आशीर्वाद भी प्रदान किया गया।

समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के कुलपति श्रीनिवास बरखेड़ी, चयन समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार पांडे, सम्मेलन के महासचिव रमाकांत गोस्वामी, महर्षि पाणिनी संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो. शिवशंकर मिश्र, डॉ. कनुप्रिया गोस्वामी एवं आर.एन. वत्स सहित विभिन्न संस्कृत विश्वविद्यालयों के आचार्य, विद्यार्थी एवं गुरुकुल के बटुक उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अनमोल शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार उनके व्यक्तिगत सम्मान से बढ़कर संस्कृत जगत का सम्मान है। संस्कृत को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने यह सम्मान देवी वागीश्वरी, अपने गुरुजनों एवं छत्तीसगढ़ महतारी के श्रीचरणों में समर्पित किया।

डॉ. अनमोल शर्मा, ब्रह्मदत्त एवं सुषमा शर्मा के पुत्र तथा गोवर्धन शर्मा के भतीजे हैं। उनकी उपलब्धि पर बृजमोहन अग्रवाल, राजेश सीताराम पुजारी, चंद्रशेखर साहू, महेश रामेश्वर प्रसाद शर्मा, चंदुलाल साहू, गिरीश बिस्सा, चन्द्रमण शर्मा, इन्द्र कुमार साहू, रोहित साहू, आर.बी. शर्मा, विवेक शर्मा, लालचंद बंगानी, डॉ. टी.एन. रमेश, डॉ. राजेन्द्र गदिया, पुष्पा बहन जी, मनमोहन अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, राजू काबरा, श्याम किशोर शर्मा, अशोक गंगवाल, रमेश पहाड़िया एवं रमेश चौधरी सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!