Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी हुआ शोकॉज नोटिस

 

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ फिंगेश्वर—शिक्षा व्यवस्था में कसावट लाने  और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने फिंगेश्वर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेंदर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंदर तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय फिंगेश्वर पहुंचकर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालयों में आयोजित मासिक परीक्षा की स्थिति की समीक्षा करते हुए परीक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्र एवं मूल्यांकन प्रक्रिया के संबंध में शिक्षकों से चर्चा की।

राजेश चंद्राकर ने शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन करने तथा विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता के अनुरूप प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, वीएसके पोर्टल में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति, यू-डायस, आधार एमबीयू, अपार आईडी तथा आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी शिक्षक एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंदर में सहायक ग्रेड-03 चंद्रभान चोटिया एवं सहायक ग्रेड-02 टिकेश्वर नेताम अनुपस्थित पाए गए। दोनों कर्मचारियों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शोकॉज नोटिस जारी किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू, संस्था के प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!