Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

शिक्षक ने पिता के जन्मदिन व बहन के विवाह की खुशी में कराया न्योता भोज, बच्चों को परोसा पौष्टिक भोजन

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़  फिंगेश्वर– शासकीय प्राथमिक शाला बारूला में शिक्षक कमलकांत सेन द्वारा अपने पिता नारायण लाल सेन (प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परसदा जोशी) के जन्मदिन तथा बहन विभा के विवाह के उपलक्ष्य में न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दाल, चावल, सब्जी के साथ खीर, पूड़ी, बड़ा और पापड़ परोसा गया। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विशेष अवसरों पर समाज के लोग पौष्टिक भोजन का दान कर बच्चों के पोषण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। ऐसे आयोजन सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

प्रधान पाठक लता ध्रुव ने बताया कि जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ, राष्ट्रीय पर्व अथवा अन्य शुभ अवसरों पर कोई भी व्यक्ति या संस्था पूर्व सूचना देकर विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन कर विद्यार्थियों को भोजन करा सकती है।

प्राचार्य नारायण लाल सेन ने कहा कि न्योता भोज आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति की आत्मीय परंपरा का सुंदर उदाहरण है। वहीं व्याख्याता पूरन लाल साहू ने इसे प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को सशक्त बनाने वाला आयोजन बताया।

ग्राम सरपंच सुखदेव राम साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए शिक्षक कमलकांत सेन एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हीरामन लाल साहू ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा प्राचार्य नारायण लाल सेन का सम्मान कर उन्हें उपहार भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर संकुल प्राचार्य रामनारायण मिश्रा, व्याख्याता पूरन लाल साहू, सरपंच सुखदेव राम साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ गुप्ता, अशोक साहू, जितेंद्र साहू, इंदरमन साहू, झाड़ूराम, दर्शन साहू, अनीता बांधे, केसर साहू, रुक्मणी साहू, रूबी निर्मलकर, प्रधान पाठक लता ध्रुव, शिक्षक मोती ध्रुव, हीरामन लाल साहू, कमलकांत सेन, विभा-श्रवण साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!