छत्तीसगढ़

2100 दीपों से जगमगाया चण्डी तालाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किसान मोर्चा ने किया दीप यज्ञ, वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत पीपरौद में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नवापारा मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान चण्डी तालाब के तट पर गायत्री मंत्रोच्चार के साथ 2100 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से तालाब का किनारा जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सशक्त नेतृत्व की कामना करते हुए दीप यज्ञ में सहभागिता की। साथ ही मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष परदेशी राम साहू ने कहा कि “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा और सम्मान की भावना को मजबूत करना है। हमारे बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके स्नेह और मार्गदर्शन से समाज सेवा के कार्यों को नई मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को लेकर सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। सेवा का अर्थ केवल किसी की मदद करना नहीं, बल्कि निस्वार्थ भाव से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है। जब सेवा के साथ संस्कार और आशीर्वाद जुड़ते हैं, तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा नवापारा मंडल अध्यक्ष द्विजराम साहू, भाजपा मंडल नवापारा महामंत्री चेतन साहू, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री तिलक साहू, ग्राम पंचायत पीपरौद की सरपंच श्रीमती दुलेश्वरी साहू, सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष किशन साहू, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष गुहा राम साहू, परिक्षेत्र साहू समाज पीपरौद अध्यक्ष पारसमणी साहू, भीखम साहू, पूर्व जनपद सदस्य कमल नारायण साहू, डायमंड साहू, चुम्मन साहू, पवन साहू, डिगेन्द्र साहू, बरातु राम, नाथूराम साहू, संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद दुकालू चक्रधारी एवं रोहित साहू भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!