Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

राष्ट्र धर्म ही सर्वोपरि हे  भारत को एक सूत्र मे बांधने का काम करता है — रमा ठाकुर

नवापारा राजिम —-ज्ञानदीप शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती राम ठाकुर रहीं, विशेष अतिथि संतोषी कंसारी (पालक प्रतिनिधि) कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय अध्यक्ष श्री संतोष तिवारी ने की। ध्वजारोहण अतिथियों के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। “भगवा रंग” गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने विशेष रूप से सभी को भावविभोर कर दिया। कक्षा प्रथम के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा एकता में अनेकता का प्रदर्शन किया । पूरा कार्यक्रम देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं कविताओं से सराबोर रहा।

oplus_0

मुख्य अतिथि ने वीर शहीदों को नमन किया तथा देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं प्रस्तुत कीं। प्राचार्य श्रीमती रेखा तिवारी ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। वहीं ज्ञान विकास शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री संतोष तिवारी ने बच्चों को देशभक्ति गीत सुनाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री चेतन चौहान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण अशोक तिवारी, सुनील कंसारी, पंकज यादव, जिवेन्द्र साहू, पूर्णिमा पाल, निशा कंसारी, पारुल सोनकर, संध्या यादव, लिसा मारकंडे, मंजू साहू, मनीषा देवांगन सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!