माता कर्मा जयंती पर भव्य आयोजन, 21 मार्च को प्रतिभावान छात्रों का होगा सम्मान

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम:-–
ग्रामीण साहू समाज नवागांव एवं परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण के संयुक्त तत्वाधान में माता कर्मा जयंती एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन 21 मार्च, शनिवार को किया जाएगा।
परिक्षेत्र साहू समाज के मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष देवनाथ साहू करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत रायपुर की सभापति चंद्रकला ध्रुव, जनपद पंचायत अभनपुर के सभापति ब्रह्मानंद साहू, जनपद सदस्य मेनका संजय पटेल, ग्राम पंचायत नवागांव की सरपंच छबीली साहू एवं उपसरपंच ज्ञानेश साहू उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे भोजन भंडारा आयोजित किया जाएगा। वहीं अपरान्ह 3:00 बजे अतिथि स्वागत एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न होगा।
समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




