Uncategorized

विप्र भवन में कक्ष निर्माण हेतु नितिज्ञा–अनुराग शर्मा का सराहनीय योगदान

दादा-दादी व पिता की स्मृति में 4 लाख 15 हजार रुपये का दान

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा-राजिम– राजिम–बरोंडा निवासी नितिज्ञा शर्मा एवं अनुराग शर्मा ने अपने स्वर्गीय दादा-दादी प्यारी देवी एवं श्यामलाल पांडे तथा पिता स्व. चंद्रकांत शर्मा की स्मृति में नवापारा शहर स्थित विप्र भवन में कक्ष निर्माण हेतु 4 लाख 15 हजार रुपये की दान राशि प्रदान की। उनके इस पुण्य कार्य से समाज में सराहना का वातावरण बना हुआ है।
सामाजिक भवन के विकास के लिए दिए गए इस महत्वपूर्ण योगदान पर नवापारा ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा, समाज के वरिष्ठ आर. बी. शर्मा, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, मधुसुदन शर्मा, वेदप्रकाश तिवारी, श्याम किशोर शर्मा, कैलाश शुक्ला, रमेश तिवारी, सौरभ शर्मा, अशोक तिवारी, अजय तिवारी, शिव तिवारी, सुभाष शर्मा, हिमांशु दुबे, श्रीनिवास शुक्ला, दिनेश तिवारी, चंद्रिका शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, महेश तिवारी, सौरभ उपाध्याय, कैलाश तिवारी, मनहरण तिवारी, जितेंद्र भट्ट, पीयूष शर्मा, अंजय शर्मा, अखिलेश शर्मा, अतुल शर्मा, प्रशांत मिश्र, कमल शर्मा, दिनेश शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!