Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

खल्लारी मंदिर में 212 मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित, भक्तों की उमड़ी भीड़

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़नवापारा राजिम :– समीपस्थ ग्राम उमरपोटी स्थित माता खल्लारी मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भक्तों द्वारा 212 मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे मंदिर परिसर भक्ति भाव से आलोकित हो उठा।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता खल्लारी से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की। दीप प्रज्ज्वलन के दौरान पूरे वातावरण में धार्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ।
पंडा आल्हा पटेल, रिखी तारक (बैगा) एवं मनबोध पटेल ने बताया कि माता खल्लारी के दर्शन के लिए क्षेत्र सहित दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। भक्तों का अटूट विश्वास है कि माता की आराधना से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती एवं सेवागीत का आयोजन किया जाता है, जिससे यहां का धार्मिक माहौल सदैव भक्तिमय बना रहता है। इस आयोजन ने एक बार फिर क्षेत्र में आस्था और भक्ति की गहरी छाप छोड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!