Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

मेले में परमात्मा शिव का नंदीगण बना आकर्षण का केंद्र

 


( छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ )राजिम/नवापारा,—- आनेवाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कुलेश्वर मंदिर क्षेत्र स्थित संत समागम स्थल में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा परमात्मा शिव के कर्तव्यों को दर्शाती भव्य झांकी सजाई गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
झांकी में दर्शाया गया है कि वर्तमान समय में परमात्मा शिव साधारण मानव तन का आधार लेकर किस प्रकार समस्त मनुष्य आत्माओं का कल्याण कर रहे हैं। सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन ने बताया कि आज चारों ओर अत्याचार, भ्रष्टाचार, असत्य, हिंसा और अश्लीलता का बोलबाला है। अधर्म अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है और पाप का घड़ा भर गया है। ऐसे समय में गीता के अनुसार जब-जब धर्म की हानि होती है, तब परमात्मा इस सृष्टि पर अवतरित होते हैं और मानवता को सही मार्ग दिखाते हैं।
झांकी में चैतन्य देवियों के माध्यम से परमात्मा शिव के दिव्य कर्तव्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। विशेष रूप से नंदीगण पर विराजित शंकर की मनोहारी प्रतिमा श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। साथ ही नंदीगण का आध्यात्मिक एवं मनोवैज्ञानिक महत्व भी आगंतुकों को समझाया जा रहा है कि परमात्मा शिव नंदी को अपना वाहन क्यों बनाते हैं और उसका जीवन में क्या संदेश है।
आयोजन के साथ-साथ जीवन को श्रेष्ठ एवं शांतिमय बनाने हेतु तीन दिवसीय राजयोग शिविर का भी आयोजन किया गया है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तगण झांकी के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
यह झांकी प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक दर्शनार्थ खुली रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!