Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

भैरवी धाम की प्रसिद्ध गुरु सुमिरन माई का नवापारा में भव्य आगमन, भक्तिमय माहौल में हुआ स्वागत

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा (राजिम)। भैरवी धाम तांत्रिक साधना केंद्र की प्रसिद्ध गुरु सुमिरन माई का नवापारा नगर में भव्य आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए नगरवासियों द्वारा विशेष आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल निर्मित हो गया।
गुरु माई अपने शिष्य ओमप्रकाश साहू (यादवपारा) के निवास पहुंचीं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह गोपाल यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक पवन यादव, डॉ. दीनदयाल साहू, मुकेश निषाद, योगेश यादव, डॉ. आशीष यादव, अभिनव यादव, शिवम पटकर, शुभम सागर, चंद्रकांत साहू, राजा साहू, सत्यम साहू, सागर सोनी, चंदन यादव, श्रीमती पद्मा यादव, अन्नपूर्णा यादव, खिलेश्वरी साहू, ममता साहू, वर्षा सागर एवं नोबल साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गुरु माई का फूल-मालाओं से पारंपरिक स्वागत किया गया। महिलाओं ने रीति-रिवाजों के साथ उनका अभिनंदन किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया।
अपने संदेश में गुरु सुमिरन माई ने साधना, भक्ति और सकारात्मक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्ग पर चलकर ही मनुष्य सच्ची शांति और सुख प्राप्त कर सकता है। साथ ही उन्होंने सभी को नियमित साधना, भक्ति भाव और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।
गुरु माई के आगमन से नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया और यह आयोजन सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!