Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

जिला स्तरीय स्काउट-गाइड प्रभारियों की कार्यशाला संपन्न, प्रशिक्षण व नवाचारों पर दिया गया जोर

 

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ राजिम :– भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा की मंशानुरूप, जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद एवं जिला आयुक्त जगजीत सिंह धीर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय स्काउट-गाइड प्रभारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन में तथा डीओसी स्काउट आशीष साहू एवं डीओसी गाइड सीमा साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यशाला का संचालन राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) एवं शिविर संचालक श्रीमती जलवती साहू द्वारा किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ स्काउटिंग परंपरा के अनुरूप ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ। इसके पश्चात राज्य द्वारा निर्धारित विषयवस्तु पर संचालक मंडल द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रारंभ में जिला सचिव रोमन लाल साहू ने विद्यालयों के चार्टर वारंट एवं जिला कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।

राज्य मुख्यालय से उपस्थित राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) जलवती साहू ने स्काउट-गाइड प्रभारियों को वयस्क प्रशिक्षण, विभिन्न बैजों में किए गए संशोधन, कमिश्नर कोर्स तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डीओसी गाइड सीमा साहू ने विद्यालयों के स्काउट-गाइड एवं प्रभारियों के ऑनलाइन (OYMS) पंजीयन की प्रक्रिया समझाई।

इसके पश्चात डीओसी स्काउट आशीष कुमार साहू ने राज्यपाल पुरस्कार हेतु आवेदन भरने एवं एडवेंचर शिविर की जानकारी दी, वहीं डीटीसी स्काउट सुनील देशलहरे ने उपराष्ट्रपति प्रतियोगिता के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। स्काउटर ईश्वर मालाकार द्वारा पीएम शील्ड प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में विशेष रूप से जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती रेखा शुक्ला एवं सेजेस प्राचार्य आई.पी. साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियां सक्रिय रूप से संचालित हों तथा सभी विद्यालयों का ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य रूप से किया जाए।

कार्यशाला का समापन ध्वज अवतरण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड सचिव रामप्रसाद साहू, मुराली लाल साहू, लुकेश्वर प्रधान, प्रेमलाल साहू, डीटीसी गाइड अंजू डेकर, रूपा साहू, गोविंद सिन्हा, राजेश्वरी ठाकुर, दिलीप मिश्रा, एच.आर. साहू, उत्तम कंसारी, गंगा साहू, योगिता यादव, हुमेश्वरी ठाकुर, वर्षा पटेल, राखी पटेल, विजयलक्ष्मी भगत, मालिक राम मरकाम, खुमान सिंह ध्रुव, दीप बांधे, चंद्रहास साहू, सूरज साहू सहित अनेक स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!