Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक – प्राचार्य मिश्रा

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़फिंगेश्वर— शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान के जनक माने जाने वाले महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन के योगदान को स्मरण करते हुए की गई।
संस्था के प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1928 में सी.वी. रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि विज्ञान के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है और राष्ट्र की प्रगति के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार अत्यंत आवश्यक है।
व्याख्याता पूरन लाल साहू ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित और प्रेरित करना तथा जनसाधारण को वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति जागरूक बनाना है। विज्ञान के माध्यम से ही समाज प्रगति के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ सकता है।
विज्ञान व्याख्याता संतोषी गिलहरे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस का उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और विज्ञान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिज्ञासु और तर्कशील बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य रामनारायण मिश्रा, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, पूरन लाल साहू, विनय कुमार साहू, संतोषी गिलहरे, योगेश सोनकर, शिक्षक नकुल राम साहू, रुद्र प्रताप साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!