राज्य स्तरीय सीड बॉल प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़-— फिंगेश्वर। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ के तहत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन भवन चरमूडिया (कुरूद) में राज्य स्तरीय सीड बॉल निर्माण सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय कुमार साहू एवं अध्यक्षता अभिषेक शुक्ला ने की।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जैव विविधता बचाने के उद्देश्य से पांच लाख सीड बॉल बनाने का लक्ष्य रखा गया। वक्ताओं ने पक्षियों के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने तथा प्रकृति संवर्धन में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यशाला में वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच विकसित करने का संदेश भी दिया गया। समापन अवसर पर अतिथियों एवं विज्ञान संचारकों का सम्मान किया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने सीड बॉल निर्माण कर विभिन्न क्षेत्रों में वितरण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।




