स्लम बस्तियों में बांटे रंग-गुलाल व पिचकारी, बालिकाओं और महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी पैड
पृथ्वीम फाउंडेशन की शानदार पहल


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा–
होली पर्व के अवसर पर पृथ्वीम फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए नवापारा नगर की स्लम बस्ती में जाकर गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को रंग-गुलाल और पिचकारी का वितरण किया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा ने कहा कि होली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार में कोई भी बच्चा रंग-गुलाल और पिचकारी के अभाव में उत्सव से वंचित न रह जाए, इसी उद्देश्य से संस्था सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रही है।
संस्था का कार्य केवल त्योहार तक सीमित नहीं है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला उत्थान को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन द्वारा स्लम बस्ती की बालिकाओं एवं महिलाओं को सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया।

पृथ्वीम फाउंडेशन विगत एक वर्ष से सामाजिक उत्थान के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रेखा बंजारी, पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव, योगेश्वरी साहू, तुषार साहू, आयुष सोनी, प्रवीण यादव, कोमल देवार एवं रवि सोनवानी की विशेष सहभागिता रही।
यह पहल न केवल होली की खुशियां बांटने का प्रयास थी, बल्कि समाज के वंचित वर्ग तक सहयोग और संवेदनशीलता पहुंचाने की एक सराहनीय पहल भी रही।




