भक्तमाता कर्मा जयंती पर बजरंगपुर में भव्य आयोजन, भूमि पूजन व प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़नवापारा राजिम। परिक्षेत्र साहू समाज पिपरौद एवं ग्रामीण साहू समाज बजरंगपुर के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम बजरंगपुर में 29 मार्च 2026, रविवार को भक्तमाता कर्मा जयंती, भूमि पूजन एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री पारसमणी साहू, सरपंच प्रतिनिधि श्री भीखम साहू एवं समस्त ग्रामीण अध्यक्षों द्वारा भक्तमाता कर्मा की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। चार दिनों से चल रहा कर्मा रथ परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए बजरंगपुर पहुंचा, जहां गली भ्रमण एवं कलश यात्रा के साथ इसका समापन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक माननीय श्री इन्द्रकुमार साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री माननीय श्री चन्द्रशेखर साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्री खेलुराम साहू (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अभनपुर), श्री तुलेश कुमार साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ अभनपुर), श्री ब्रम्हानंद साहू (सभापति, जनपद पंचायत अभनपुर), श्रीमती कुंती लखन साहू (सदस्य, जनपद पंचायत अभनपुर) एवं श्रीमती दुलेश्वरी भीखम साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत पिपरौद) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया गया तथा समाज के 24 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू ने कहा कि भक्तमाता कर्मा की जयंती समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों के सम्मान को सराहनीय पहल बताया। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए परिक्षेत्र साहू समाज पिपरौद के भवन निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की घोषणा की।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच का भी आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया। साथ ही समाज के कई लोगों ने कर्मा माता मंदिर निर्माण हेतु स्वेच्छा से दान राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन शिव साहू गुरुजी ने किया एवं आभार प्रदर्शन पारसमणी साहू द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में हेमंत साहू, भूमिका साहू, शिव साहू, भोज देवी, किशन साहू, प्रवीण साहू, डागेश्वर साहू, देवक साहू, सूरज साहू, गोपाल साहू, रामजी साहू, देवा साहू, जोगी साहू, संतोष साहू, ओमनारायण साहू, उमेश साहू, हीरा राम साहू, चेतन साहू, द्विज साहू, थनेन्द्र साहू, कुंती साहू, बिमला साहू, सावित्री साहू, मोहन मानिकपन, अर्जुन साहू, बीरबल साहू सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता पर आयोजक समिति एवं समाजजनों की सर्वत्र सराहना की गई।




