Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

तहसील साहू संघ अभनपुर का विस्तार: पूरन लाल साहू बने मीडिया प्रभारी, तुकेश साहू महामंत्री नियुक्त

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम— तहसील साहू संघ अभनपुर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। संघ के अध्यक्ष तुलेश कुमार साहू ने पूरन लाल साहू को मीडिया प्रभारी एवं तुकेश कुमार साहू को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह मनोनयन दोनों की कार्यकुशलता, सामाजिक सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। संघ के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास जताया है कि दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों पूरन लाल साहू और तुकेश कुमार साहू ने समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने समाज की एकता, विकास और सशक्तिकरण को प्राथमिकता बताते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही।
इस अवसर पर साहू समाज के कई वरिष्ठ एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और दोनों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!