Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

चेतना बालिका मानस मंडली बनी विजेता, रामायण प्रतियोगिता में दिखी भक्ति और संस्कृति की झलक

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम :– प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री रामकृष्ण मानस मंडली एवं ग्रामवासियों के सहयोग से त्रिदिवसीय रामायण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न मानस मंडलियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में चेतना बालिका मानस मंडली थूहा (नवागांव) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं स्वरांजलि मानस परिवार तूमाकला द्वितीय, माधुर्य मानस मंडली पोटियाडीह तृतीय, राधेश्याम मानस मंडली रायपुर चतुर्थ एवं बाल गोपाल मानस मंडली सुकतरा (कवर्धा) पंचम स्थान पर रहे। सभी विजेता मंडलियों को आयोजक समिति द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश समन्वयक माधुरी साहू ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाकर समाज में सद्भाव, संस्कार और नैतिकता को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को निरंतर करते रहने पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा परदेशी राम साहू ने कहा कि रामायण हमें कर्तव्य, सेवा और त्याग की प्रेरणा देती है। इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन मनोज सेन ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूरन लाल साहू ने किया। अंत में आयोजक समिति द्वारा दानदाताओं का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर रामायण समिति के अध्यक्ष आशाराम साहू, सरपंच रमेश वर्मा, उपसरपंच तारणी साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!