Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

पंडित रविशंकर शुक्ल एवं शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ — रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोबरा-नवापारा द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।

 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल ने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक एवं सामाजिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। वहीं शहीद विद्याचरण शुक्ल ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसेवा और विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों महान नेताओं के आदर्श, विचार और कार्यशैली आज भी समाज, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व उपाध्यक्ष चतुर जगत, पार्षद अजय साहू, अर्जुन साहू, हेमंत साहनी, टिकेश्वर गिलहरे, रामरतन निषाद, तरुण कंसारी, रेखा तिवारी, निर्माण यादव, शंकर साहू, अजय गाडा, विक्की साहू, डॉ. रामकुमार शर्मा, बीरबल राजपूत, विजय तारक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!