Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

दानवीर भामाशाह जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमा के साथ सम्पन्न

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम:– तहसील साहू संघ अभनपुर के तत्वाधान में दानवीर भामाशाह की जयंती तहसील साहू संघ परिसर बेलभाटा अभनपुर में श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भामाशाह जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज एवं राष्ट्रहित में निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने नशापान को समाज के लिए हानिकारक बताते हुए सभी से इससे दूर रहने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक चंद्रशेखर साहू ने भामाशाह की दानवीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण धन राष्ट्रहित में समर्पित कर समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत किया। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज मजबूत बन सकता है।
तहसील साहू संघ अध्यक्ष तुलेश कुमार साहू ने कहा कि साहू समाज हमेशा सेवा, संस्कार और संगठन के मार्ग पर अग्रसर रहा है। जिलाध्यक्ष देवनाथ साहू ने एकता को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए सामूहिक एकजुटता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान तहसील साहू संघ अभनपुर द्वारा कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा की गई तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव लोकेश साहू ने किया। इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!