सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित प्रकरणों के निराकरण की मांग, शिक्षक संघ ने संयुक्त संचालक को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़राजिम— छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं रायपुर संभाग अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर संभाग के शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्रीवास्तव को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठकों के “ना मांग ना जांच” प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए। इसके साथ ही शिक्षकों के परीक्षा अनुमति आदेश तथा पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठकों के पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने की मांग भी की गई।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के समस्त देयकों का भुगतान उनकी सेवानिवृत्ति तिथि पर ही सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संयुक्त संचालक से अपने अधीनस्थ सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया।
इस दौरान संगठन के संभाग अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा के साथ धरसीवां ब्लॉक के संरक्षक अवध राम वर्मा, फिंगेश्वर ब्लॉक के सचिव आत्माराम साहू, रूपलाल साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित




