Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

10 जून को कुरुद में राज्य स्तरीय सीड बॉल कार्यशाला, बड़ेमुरमा में शुरू हुआ बीज संग्रह महाअभियान नवापारा राजिम।

 

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़–नवापारा राजिम। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। “राज्य स्तरीय सीड बॉल निर्माण सह प्रशिक्षण कार्यशाला” के आयोजन से पूर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेमुरमा के इको क्लब द्वारा बीज कलेक्शन महाअभियान का शुभारंभ किया गया।

यह राज्य स्तरीय कार्यशाला आगामी 10 जून को कुरुद (रायपुर) में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर से विज्ञान संचारक और पर्यावरण प्रेमी भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय बदलावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा विलुप्त हो रही स्थानीय पौधों की प्रजातियों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य श्री जीवन दास ने की। उन्होंने कहा कि “बीजों का संरक्षण ही हरित भविष्य की नींव है। आज यदि हम बीज बचाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को हरियाली मिल सकेगी।”

इको क्लब बड़ेमुरमा द्वारा 30 मई तक बीज संग्रह अभियान चलाया जाएगा। एकत्रित बीजों से विद्यालय खुलने के बाद विद्यार्थी प्राकृतिक तरीके से सीड बॉल तैयार करेंगे और विभिन्न स्थानों पर उनका छिड़काव करेंगे, जिससे अधिक से अधिक पौधों का प्राकृतिक अंकुरण संभव हो सके।

यह अभियान “प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़” टीम के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। टीम के प्रमुख सदस्यों में अभिषेक शुक्ला, लखन साहू, मनीष कुमार अहीर, भुवनेश्वर मरकाम, पूरन लाल साहू, समीक्षा गायकवाड़, विद्यामति साहू, स्वाति गंधर्व, लीना ठाकुर, बृजलाल मंडावी, संदीप सेन, बृजेश्वरी रावते, संध्या कुशल सहित कई विज्ञान संचारकों की सक्रिय भागीदारी है।

विशेष–

इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी, बल्कि विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। इको क्लब अध्यक्ष साक्षी कश्यप के मार्गदर्शन में बच्चों ने गुलमोहर के बीज एकत्रित कर अभियान की शुरुआत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!