राजिम के निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण शिविर में जवान सुरेश कुमार साहू का सम्मान


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़-— धर्म नगरी राजिम में संचालित निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण शिविर में विशेष प्रशिक्षण देने वाले छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) भिलाई प्रथम बटालियन के जवान सुरेश कुमार साहू का सम्मान कर भावभीनी विदाई दी गई।
आयोजनकर्ता जीत्तु यादव ने बताया कि अवकाश के दौरान गृहग्राम पहुंचे जवान सुरेश कुमार साहू ने युवाओं को दौड़, शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं सैन्य भर्ती प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण दिया। शिविर की अब तक की बड़ी उपलब्धि यह है कि 22 युवाओं का चयन अग्निवीर एवं विभिन्न केंद्रीय व राज्य सशस्त्र बलों में हो चुका है।
प्रशिक्षण शिविर के संयोजक एवं एनसीसी अधिकारी सागर कुमार शर्मा ने कहा कि यह शिविर क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित कर रहा है। वहीं सुरेश कुमार साहू ने युवाओं से अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि सेना में भर्ती केवल नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का अवसर है।
इस अवसर पर पंडित डीकेश शर्मा, जीत्तु यादव, सुरेश यादव, रघु सोनवानी सहित बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।



