Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, वितरित की गईं पाठ्यपुस्तकें व गणवे

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़–– संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य मंजू कमलेश साहू थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य के. आर. नेताम ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विकासखंड स्रोत समन्वयक फिंगेश्वर सुभाष शर्मा, जनप्रतिनिधि चंपेश्वरी ध्रुव, सरपंच तामेश्वर पटेल (सोनासिली), सविता सिन्हा (भेंडरी) तथा शाला प्रबंधन समिति सदस्य पप्पू साहू (लचकेरा) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं राजकीय गीत का सामूहिक गायन हुआ। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें शासन की ओर से नि:शुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों का भी प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं कलम भेंट कर सम्मान किया गया।

विशिष्ट अतिथि एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा ने नवीन शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए शासन द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि मंजू कमलेश साहू एवं विशिष्ट अतिथि चंपेश्वरी ध्रुव ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा का महत्व समझाया।

प्रधान पाठक के. डी. मानिकपुरी एवं संकुल समन्वयक डगेश्वर कुमार ध्रुव ने अपने उद्बोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय-समुदाय की सहभागिता पर बल दिया। अंत में संकुल समन्वयक डगेश्वर कुमार ध्रुव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, पालकों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य धनेश्वर मरकाम, पूर्व संकुल प्राचार्य साधुराम ध्रुव, पूर्व संकुल समन्वयक पोषण सोनकर सहित संतोष तिवारी, रमेश बंजारे, ज्ञानेश्वर चंद्राकर, भुनेश्वर दीवान, रामेश्वर साहू, पंचराम निषाद, हीरऊ राम सिन्हा, विनोद ध्रुव, लोकेश पटेल, रामरतन साहू, किशोर कुमार साहू, तुमन निषाद, नोहर सिंह सिन्हा, कृष्णा कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पालक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका अन्नपूर्णा यदु एवं शिक्षिका गीतिका साहू ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!