Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत साइबर कानून एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भसेरा स्कूल में साइबर सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—- शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भसेरा में महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद तथा थाना फिंगेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत साइबर कानून एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल युग में सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रकार, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता तथा साइबर कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य घनश्याम कुमार साहू, व्याख्याता धन्नालाल देवांगन, बालकरन गायकवाड़, अशोक साहू, अलका ध्रुव, रितु कंवर, महेश्वरी हिलवानी एवं हीरालाल सिन्हा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!