Uncategorized

गुरुपूर्णिमा पर गायत्री महायज्ञ, अखंड जप और वृक्षारोपण का आयोजन, गुरु महिमा का दिया संदेश

 

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री प्रज्ञापीठ परसदा में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ, गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रातः 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक गायत्री परिजनों ने बारी-बारी से एक-एक घंटे का अखंड गायत्री महामंत्र जप किया। इसके पश्चात एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं गुरु पूजन का आयोजन किया गया।

महायज्ञ के समापन के बाद प्रज्ञा मंडल, सृजन युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों ने शीतला तालाब परिसर में पौधरोपण कर पौधों की सुरक्षा के लिए तार घेरा भी लगाया। यज्ञ का संचालन श्रीमती डिगेश्वरी साहू एवं श्रीमती उमेश्वरी साहू ने किया।

इस अवसर पर युग पुरोहित एवं सेवानिवृत्त शिक्षक यशवंत वर्मा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में गुरु की भूमिका तथा भारतीय संस्कृति की विरासत के संरक्षण का संदेश दिया। गायत्री प्रज्ञामंडल के अध्यक्ष सुखेन साहू ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का संदेश सुनाया। वहीं गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक बसंत साहू ने गायत्री महामंत्र एवं साधना के आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दुलेश्वरी ध्रुव, धनेश्वरी ध्रुव, मौसमी माला साहू, गायत्री वर्मा, राधिका वर्मा, तारणी साहू, महेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, पूर्णिमा साहू सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की जानकारी प्रज्ञा मंडल के कोषाध्यक्ष पूरन लाल साहू ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!