Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

संजू कंसारी बना भाजपा आई टी सेल का जिला सहसयोजक

भाजपा रायपुर ग्रामीण आईटी सेल की नई कार्यकारिणी घोषित, जिला व 15 मंडलों में नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा-राजिम—- भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण ने संगठन के डिजिटल तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आईटी सेल की जिला एवं मंडल स्तरीय नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला आईटी सेल संयोजक हितेश मंडाई ने प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी की सूची जारी की।

जारी सूची के अनुसार जिला आईटी सेल की कोर टीम में किशन साहू (नवापारा), गौरव केशरवानी (तिल्दा), संजू कंसारी (नवापारा) एवं ईश्वरी देवांगन (नवापारा) को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं देव लदेकर को कार्यालय प्रभारी तथा जितेन्द्र निर्मलकर को सह प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, सरल पोर्टल एवं डेटा प्रबंधन तथा संवाद एवं सूचना प्रभाग के लिए अलग-अलग प्रमुख एवं सहप्रमुख नियुक्त किए गए हैं। संगठन ने कई कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी सौंपी है।

 

ग्रामीण क्षेत्र में संगठन की डिजिटल गतिविधियों को मजबूत करने के लिए अभनपुर, नवापारा, खोरपा, चंपारण, आरंग, मंदिर हसौद, अटल नगर, समोदा, धरसींवा, विधानसभा, खरोरा, बोहरही धाम, तिल्दा शहर, तिल्दा ग्रामीण एवं बंगोली सहित 15 मंडलों में संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है।

यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू तथा रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग के मार्गदर्शन एवं अनुशंसा पर की गई हैं।

जिला आईटी सेल संयोजक हितेश मंडाई ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का आईटी सेल केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को डिजिटल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!