Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

गोबरा नवापारा में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना ने निकाली हरेली रैली

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ –गोबरा नवापारा। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली के अवसर पर गोबरा नवापारा नगर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) एवं छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक हरेली रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा सेनानी शामिल हुए और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा एवं स्थानीय अस्मिता के संरक्षण का संदेश दिया।

रैली के दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष धर्मेंद्र देवांगन, प्रमुख अमित बघेल (बघवा) तथा छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना के युवा अध्यक्ष बादल देवांगन सहित सेनानियों की मौजूदगी रही।

इस दौरान गोबरा नवापारा के युवा सेनानियों द्वारा अमित बघेल का फोटो से सम्मान किया गया। बताया गया कि धान, चावल, तिल्ली एवं विभिन्न दलहन समेत करीब 31 हजार दानों से आकर्षक कलाकृति तैयार की गई थी। इस कलाकृति के निर्माण में छत्तीसगढ़िया बहिनी रानी निषाद का विशेष योगदान रहा। अनाज के दानों से तैयार यह कलाकृति रैली में आकर्षण का केंद्र रही।

आयोजकों ने कहा कि हरेली केवल कृषि पर्व ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, खेती-किसानी और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ा पारंपरिक त्योहार है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

रैली में शामिल युवाओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ किसानों एवं कृषि जीवन के प्रति सम्मान का संदेश दिया। आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!