छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में फिंगेश्वर के नौनिहालों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया ब्लॉक का मान

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ फिंगेश्वर— खेल प्रतिभा के धनी विद्यार्थी अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते है खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष, टीम भावना और आत्मविश्वास का सशक्त प्रतीक है।

फिंगेश्वर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य की नई इबारत लिखते हुए 

जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में फिंगेश्वर विकासखंड के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विकासखंड का गौरव बढ़ा है। यह सफलता विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू के मार्गदर्शन, व्याख्याता मीनाक्षी शर्मा के समन्वय तथा संस्था प्रमुखों और शिक्षकों के सतत प्रयासों का परिणाम है।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं और सामाजिक सरोकारों को सजीव अभिव्यक्ति दी, वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रभावशाली वक्तृत्व कला, तार्किक विचारों और ओजपूर्ण अभिव्यक्ति से निर्णायकों को प्रभावित किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के उच्चतर माध्यमिक वर्ग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरवई के ईशांत साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मिडिल वर्ग में सेजेस फिंगेश्वर की कणिका पराणा तथा प्राथमिक वर्ग में जुपिटर पब्लिक स्कूल फिंगेश्वर की भूमि पटेल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता के उच्चतर माध्यमिक वर्ग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा जोशी की तनु ने द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा की तोमेश्वरी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिडिल वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसदा कला की काजल साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं प्राथमिक वर्ग में शासकीय प्राथमिक विद्यालय कसेरुडीह की आकांक्षा सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू ने सभी विजेता विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों को बधाई देते हुए कहा कि उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर विद्यार्थी हर मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संकुल समन्वयकों, संस्था प्रमुखों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!