Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

TET पर सरकार का बड़ा संकेत, विभागीय परीक्षा से राहत की उम्मीद; प्रमोशन पर फैसला अब भी बाकी

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—- शिक्षकों की TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षा विभाग की बैठक के बाद लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत की उम्मीद जगी है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बैठक में TET के मुद्दे पर सरकार की गंभीरता स्पष्ट करते हुए कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

बैठक के एजेंडे में TET शामिल नहीं होने के बावजूद मंत्री ने स्वयं यह मुद्दा उठाया। उन्होंने लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों, विशेषकर 1998 बैच के शिक्षकों का उदाहरण देते हुए कहा कि इस उम्र में सामान्य TET परीक्षा की तैयारी करना कठिन हो सकता है।

सरकार विभागीय TET परीक्षा के विकल्प पर विचार कर रही है। शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह मध्यप्रदेश के अधिकारियों के संपर्क में हैं। मध्यप्रदेश में बनने वाली व्यवस्था का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू करने पर विचार किया जा सकता है।

हालांकि, प्रमोशन में TET की अनिवार्यता खत्म करने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में पदोन्नति चाहने वाले शिक्षकों की चिंता बनी हुई है। मंत्री ने व्याख्याताओं की पदोन्नति जल्द करने और कुछ प्राचार्यों को उप संचालक बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही। शिक्षा की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!