छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: AI मिशन से औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ रायपुर—- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास और सुशासन से जुड़े सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने 500 करोड़ रुपये के छत्तीसगढ़ AI मिशन को स्वीकृति देते हुए 100 AI डेटा लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 300 से अधिक स्टार्टअप्स को बढ़ावा तथा 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को AI प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया।
बैठक में BEML के हेवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट प्लांट की स्थापना, लोक निर्माण विभाग में WAMIS डिजिटल प्रणाली लागू करने, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना में संशोधन, ADB की 15 करोड़ रुपये की अनुदान परियोजना, S-SNA वित्तीय प्रणाली लागू करने तथा CSPGCL को 200 करोड़ रुपये तक के बॉन्ड जारी करने की भी मंजूरी दी गई। इन फैसलों से राज्य में डिजिटल शासन, औद्योगिक निवेश, रोजगार और आधारभूत संरचना विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।











