छत्तीसगढ़

महार समाज महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी गठित, सत्या गांधरला बनीं अध्यक्ष

डॉ. अंबेडकर मंगल भवन में चारों विकासखंड की महिलाओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का मनोनयन

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़– महार समाज महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन डॉ. अंबेडकर मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर बीजापुर जिले के चारों विकासखंड से समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।

कार्यक्रम में समाज के संरक्षक एवं पदाधिकारी डी.एस. राम, डी. नागेश्वर, जी. मल्लाराम, आर.डी. झाड़ी, जय हिंद लाटकर, मल्लैया दुर्गम, प्रकाश कावरे, राजेंद्र झाड़ी, जे. चिन्नना, देवेंद्र झाड़ी एवं कैलाश रामटेके ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने महिला संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक एकजुटता बढ़ाने तथा समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर विचार रखे। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में सत्या गांधरला को अध्यक्ष, राधा झाड़ी जुमड़े, रमा मोरला, रामजया मरकेला एवं सम्मका पाटनकर को उपाध्यक्ष बनाया गया। लक्ष्मी वैध को सचिव तथा उर्मिला दुर्गम, सुशीला सुन्नम, कृष्णावेणी जंगम एवं रुचि झाड़ी को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। लालेश्वरी दुर्गम को संगठन सचिव, किष्टी बाई झाड़ी को सह सचिव तथा सुनीता गांधरला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कमला झाड़ी, सुमित्रा केजी एवं कुम्मर सुनीता को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।

पूर्व पदाधिकारियों दुर्गेश्वरी रामटेके, मीना दुर्गम, विंकी मोरला एवं सुशीला जुमड़े को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।समाज के उपस्थित सदस्यों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव के.डी. झाड़ी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अजय दुर्गम, प्रकाश कावरे, बसंत मामडीकर, सतीश झाड़ी, डी. सुबैया, निर्मल जुमड़े, विजय झाड़ी, विहान दुर्गम, बापू राम दुर्गम, रामकुमार दुधी एवं थैलेश झाड़ी सहित समाज के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!