छत्तीसगढ़

विश्व शिक्षक दिवस पर व्याख्याता पूरन लाल साहू को मिला ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ — समाज के प्रति जिम्मेदारी और शिक्षकों का शिक्षा के प्रति मेहनत लगन और नवाचार तथा समर्पण भाव से किए गए वर्षों की मेहनत कार्यशैली से ही भारत का नाम रोशन होता है शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले देशभर के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ के नवाचारी एवं समर्पित व्याख्याता पूरन लाल साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली, को ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें नवाचारी शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा विद्यालय विकास के क्षेत्र में किए जा रहे अनुकरणीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षा ज्योति की संस्थापक अर्चना शर्मा एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी डॉ. राघवेन्द्र राठौर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को ऑनलाइन मंच के माध्यम से सम्मानित एवं सराहा गया।

आयोजकों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार करने वाले शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

व्याख्याता पूरन लाल साहू लंबे समय से विद्यालय में रचनात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, साक्षरता, नशा उन्मूलन, स्वच्छता, विद्यार्थियों में संस्कार निर्माण एवं सामुदायिक सहभागिता जैसे क्षेत्रों में विभिन्न अभिनव पहल करते रहे हैं। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित हो रही है।

शिक्षा जगत में खुशी की लहर

पूरन लाल साहू को ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ मिलने पर शिक्षा जगत एवं क्षेत्र के शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। इस उपलब्धि पर जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र बहल, अनिल ध्रुव, विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष गजेंद्र निषाद, सरपंच पदमामोती निषाद, प्राचार्य रामनारायण मिश्रा, संकुल समन्वयक भुवन यदु सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, मित्रगण एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शिवसिंह कंवर, किशोर कुमार, दिनेश कुमार साहू, विनय कुमार साहू, अभिषेक शुक्ला, लखन लाल साहू, मनीष कुमार अहीर, भुवनेश्वर मरकाम, डॉ. आशीष नायक, बृजलाल मंडावी, सागर शर्मा, संदीप सेन, ओमप्रकाश सोनकला, ईश्वर गिलहरे, मीनाक्षी शर्मा, समीक्षा गायकवाड़, नरेंद्र कुमार वर्मा, योगेश सोनकर, नकुल राम साहू, रेखा सोनी, गीतांजलि नेताम, संतोषी गिलहरे, सत्या मिश्रा, स्वाती गंधर्व, शिल्पी राय, रजिया अंजुम शेख, लक्ष्मी देवांगन, अर्चना शर्मा, नीलिमा गौतम, क्लर्क दुष्यंत साहू, अविनाश साहू, तोमन राम साहू एवं भृत्य आकाश सूर्यवंशी सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!