महंगाई भत्ते में 2% वृद्धि से कर्मचारी असंतुष्ट, एरियर भुगतान की उठी मांग

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़राजिम— छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत वृद्धि कर 1 नवंबर 2026 से लागू करने के निर्णय पर कर्मचारियों में नाराजगी और निराशा है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं रायपुर संभाग अध्यक्ष रामनारायण मिश्र ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को केंद्र के मुकाबले कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। जनवरी 2026 से देय वृद्धि का 10 माह का एरियर भी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा, जिससे आर्थिक नुकसान होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई 2026 से 3 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि कर चुकी है। ऐसे में राज्य और केंद्र के कर्मचारियों के बीच अंतर बना हुआ है।
मिश्र ने सवाल उठाया कि दीपावली के बाद मिलने वाली वृद्धि को त्योहार का तोहफा कैसे माना जाए। उन्होंने राज्य सरकार से जनवरी 2026 से एरियर सहित महंगाई भत्ता देने तथा निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।




