जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में डीकेंद्र वर्मा ने जिले में तृतीय स्थान हासिल किया

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़--समीपस्थ ग्राम पोंड स्थित परफेक्ट विद्यापीठ के मेधावी छात्र डीकेंद्र वर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रायपुर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
डीकेंद्र वर्मा, पिता शंकर लाल वर्मा, ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के दम पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने डीकेंद्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
डीकेंद्र की इस सफलता पर पूरन लाल साहू (व्याख्याता), भूपेंद्र कुमार साहू, तामेश्वर साहू, मयंक साहू, श्यामचरण देवांगन, देव प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, देवलाल साहू, खूबलाल यादव, गैंदलाल साहू, कोमल देवांगन, देवराज साहू, भुनेश्वरी साहू, इंद्राणी साहू एवं ज्योति वर्मा सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस सफलता के पीछे घनाराम साहू का विशेष योगदान भी सराहनीय




