Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या से सनसनी, शव जलाने की कोशिश—गांव में दहशत

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—  एक दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पिहरीद में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे।
जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना शक्ति जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे की है, जहां देवानंद भारद्वाज निवासरत थे। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात अज्ञात हमलावर उनके घर पहुंचे और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपियों की हैवानियत यहीं नहीं रुकी। उन्होंने मृतक के शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर जलाने का भी प्रयास किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई।
सुबह ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पैसों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!