Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

खल्लारी मंदिर रोपवे दुर्घटना: 200 फीट ऊंचाई से गिरी ट्रॉली, एक की मौत

महासमुंद में बड़ा हादसा: खल्लारी पहाड़ी पर रोपवे टूटने से मची अफरा-तफरी


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ महासमुंद :– चैत्र नवरात्री  के पवन पर्व पर  हुए हादसे से अफरा तफारी का माहौल व्यप्त हो गया  था माता मंदिर की पहाड़ी पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली का रोपवे अचानक टूट गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 4 हजार फीट ऊंची पहाड़ी से नीचे लौटते समय ट्रॉली जमीन से लगभग 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर थी, तभी रोपवे का तार टूट गया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के समय नीचे आने वाले रोपवे में 7 लोग सवार थे, जबकि ऊपर जा रहे दूसरे रोपवे में 10 श्रद्धालु मौजूद थे।
इस हादसे में रायपुर निवासी आयुषी सातकर (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऋषभ धावरे, छायांश धावरे, गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, कुश्मिता स्वामी और मांशवी गोडारिया घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हादसे के बाद रोपवे के रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रोपवे का संचालन एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा था, जिसकी जांच अब प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज और घटना की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!