Uncategorized

परसदा में हर्षोल्लास से मनाई गई गायत्री जयंती, 24 घंटे अखंड जाप व महायज्ञ सम्पन्न

 

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़नवापारा-राजिम— समीपस्थ ग्राम परसदा में गायत्री जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप, पूजन एवं एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याण की कामना की।

 

कार्यक्रम में प्रज्ञा मंडल के संचालक यशवंत वर्मा, अध्यक्ष सूखेन साहू, सरपंच रमेश वर्मा एवं कोषाध्यक्ष पूरन लाल साहू ने गायत्री मंत्र के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रज्ञा मंडल, सृजन मंडल, महिला मंडल तथा ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!