राजिम में निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण शिविर शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—-– क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के साथ देश सेवा के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राजिम क्षेत्र एवं गरियाबंद जिले के शिक्षित और ऊर्जावान युवाओं के लिए निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर का संचालन एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा एवं सेवानिवृत्त व वर्तमान सैन्य अधिकारियों/सैनिकों द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी कराई जाएगी, जिससे वे शारीरिक और लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 05 अप्रैल 2026 तक दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन करना होगा। चयनित 50 युवाओं को ही इस निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
यह नया बैच 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा।
👉 पंजीयन लिंक: https://forms.gle/wFxQ75eWt7n1zyzs7�
इस पहल के संस्थापक एवं संयोजक सागर शर्मा (व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी) हैं, जबकि आयोजन नवचेतना युवा मंच राजिम द्वारा किया जा रहा है।
युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपने भविष्य को संवारने के साथ-साथ देश सेवा के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।



domendradiwan102@gmail.com
THANKS